गाड़ी निकालने से पहले 2 मिनट में चेक करें:
□ आज का रूट लिस्ट तैयार है
□ कल का पेंडिंग ऑर्डर ऐड किया
□ फास्ट मूविंग आइटम ज़्यादा रखें
□ स्लो आइटम लिमिटेड रखें
□ रिटेलर स्पेशल डिमांड ऐड की
□ पिछले दिन के रिटर्न अलग रखें
□ बिल बुक / मोबाइल बिलिंग तैयार है
नियम: जो बिकता है वही ले जाओ — फुल गाड़ी ≠ फुल सेल
हर दुकान पर ये 5 काम ज़रूर:
□ शेल्फ में पुराना माल आगे करो
□ फ्रेश माल पीछे रखो
□ एक्सपायरी डेट देख लो
□ रिटेलर को अगला ऑर्डर याद दिलाओ
□ कॉम्पिटिटिंग प्रोडक्ट मूवमेंट देख लो
30 सेकंड का काम → 30% रिटर्न कम करता है
नई दुकान → 2–4 पीस
एवरेज दुकान → 4–8 पीस
फ़ास्ट दुकान → 8–15 पीस
गोल्डन रूल:
आज का माल कल वापस नहीं आना चाहिए
शाम को गाड़ी आने पर:
□ प्रोडक्ट के हिसाब से रिटर्न लिखें
□ सेम दुकान रिपीट रिटर्न नोट करें
□ अगले दिन उस दुकान की सप्लाई कम करें
□ वीकली स्लो दुकान आइडेंटिफ़ाई करें
3 दिन रिपीट रिटर्न = सप्लाई एडजस्ट करें
रिटेलर को सीधे “पैसे दो” मत बोलो।
इस लाइन का इस्तेमाल करें:
“भाई अगली सप्लाई स्मूथ रहे इसलिए थोड़ा अकाउंट बैलेंस कर देते हैं”
काम ज़्यादा होता है, रिश्ता भी सेफ़ रहता है।
शाम को 5 मिनट लिखो:
दुकान का नाम – आज सेल – कल की ज़रूरत
इससे:
• ओवर लोडिंग बंद होता है
• गेसवर्क खत्म होता है
हर 15 दिन में चेक करें:
• कौन सी 10 दुकान स्लो हैं
• कौन सी 10 फ़ास्ट हैं
• 2 नई दुकान ऐड करो
• 2 वीक ड्रॉप करो
रूट ज़िंदा रखो → इनकम स्टेबल रहेगी
याद रखो
1. बेकरी डिस्ट्रीब्यूशन स्टॉक का बिज़नेस नहीं-रोटेशन का बिज़नेस है
2. स्टॉक कम रखो • तेज़ घुमाओ • रोज़ कमाओ